भैंसों की बिजली करंट से मौत: विद्युत विभाग के खिलाफ सड़क पर लगाया जाम, मुआवजे की मांग
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर भर्तहरी सड़क मार्ग पर स्थित माधोगढ बडी पुलिया के समीप हाई वोल्टेज लाइन के विद्युत विभाग के डबल पोल के स्टे वायर के बीच इंसुलेटेड नहीं लगाया गया जिसके चलते बुधवार को एक पशुपालक की आधा दर्जन भैंस करंट की चपेट में आने से तड़पते हुए मर गई इसको लेकर पशु पालक के घर पर कोहराम मच गया वहीं भैंस के चरवाहे भी भगवान की कृपा से बाल बाल बच गए। इस पंचायत की सरपंच सुशीला ने बताया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय संभल पखवाड़े में भी ढीले विद्युत तार को टाइट करने तथा इंसुलेटेड सामग्री लगाने की शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारियों से की गई उसके बावजूद भी उन्होंने कोई व्यवस्था नहीं की जिसके चलते माधवगढ़ के रहने वाले पशुपालक छोटेलाल पुत्र सुवालाल गुर्जर की धरती पर करंट आने पर छः भैस मौके पर मर गई। बड़ी पुलिया के समीप डबल विद्युत पोल के स्टे वायर के बीच में विद्युत करंट धरती पर नहीं आए इसके लिए स्टे इंसुलेटेड लगाया जाता है लेकिन ठेकेदार विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वह चीनी का स्टे इंसुलेटेड नहीं लगाया गया और धरती पर करंट आ गया जिससे भैंसों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और पशुपालक को आर्थिक सहायता की मांग की है।
उन्होंने कहा कि समय रहते सहयोग नहीं किया गया तो और आंदोलन किया जाएगा। पशुपालक की भैंस करने के बाद इस सड़क मार्ग पर काफी संख्या में किस इकट्ठे हो गए और उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन भी किया।

