वन महोत्सव: त्यौहार पर वृक्षारोपण अभियान में पौधे लगाने के लिए जागरूकता लाने के लिए किया प्रेरित

Jul 2, 2025 - 13:54
 0
वन महोत्सव:  त्यौहार पर वृक्षारोपण अभियान में पौधे लगाने के लिए जागरूकता लाने के लिए किया प्रेरित

जयपुर (रितीक शर्मा) सर्व समाज जागृति संघ (रजि) के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने अपने पत्र के माध्यम से समाज को वन महोत्सव यानी पेड़ों का त्यौहार पर वृक्षारोपण अभियान में पौधे लगाने के लिए जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया। 1950 में तत्कालीन केंद्रीय कृषि और खाद्य मंत्री के एम मुंशी द्वारा शुरू किया वन महोत्सव एक वार्षिक वृक्षारोपण उत्सव है जो 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पूरे भारत में मनाया जाता है इस कार्यक्रम के दौरान पूरे भारत में लाखों पेड़ लगाए जाते हैं राज्य सरकारें और नागरिक निकाय इस सप्ताह भर चलने वाले उत्सव के दौरान पेड़ लगाने के लिए स्कूलों, कॉलेज गैर शैक्षणिक संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों और कल्याणकारी संगठनों को पौधे उपलब्ध कराते हैं।  2025 में वन महोत्सव की थीम हरित भविष्य की ओर है इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूक करना है यह त्यौहार मनाना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीधे हमारी धरती और पर्यावरण से जुड़ा हुआ है जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है हम विकास में बहुत व्यस्त है लेकिन विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना जरूरी है, अतः अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हमें अपनी धरती और पर्यावरण की रक्षा करनी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................