सड़क धंसने से गेहूँ से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, किसान का हुआ नुकसान

Jun 20, 2025 - 14:16
Jun 20, 2025 - 14:22
 0
सड़क धंसने से गेहूँ से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, किसान  का हुआ नुकसान

 नौगावा ,अलवर

 नौगावा बहरीपुर सडक मार्ग पर पत्थरों से भरे ओवरलोड डंफरों के कारण गहरे गड्डे हो गए है। बरसात के कारण यह गड्डे पानी से भर गए और दिखाई नहीं देते।जिसके कारण दिन प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है चलते हुए डंपरों से निकलने वाली धूल मिट्टी को बाजार के सभी ग्राहक व दुकानदार खा रहे हैं धूल मिट्टी के कारण व्यवसायों की  दुकानदारी बिल्कुल ठप हो गई है। इस समय दुकानदारी चल रही है तो सिर्फ डंफर व डंफर मालिकों की  बता दें आज अन्य डंपरों के चलते हुए  गड्डे के कारण गेहूँ से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिससे ट्रैक्टर मालिक को नुकसान झेलना पड़ा । 

भम्भी का बास निवासी बलजीत गुर्जर ने बताया की वो अपनी गेहूं की फसल को लेकर नौगावा जा रहा था। की गड्डे मे ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर जाने के कारण ट्रॉली पलट गई। जिससे गेहूँ की बोरिया नीचे पानी मे गिर गई। जिससे उसका कफी नुकसान हो गया। गनीमत रही की सामने से आ रहे मोटरसाईकिल सवार बच गए। उन्होंने बताया की पत्थरों से भरे अवैध ओवरलोड डंफर इस मार्ग से गुजरते है। जिसके कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे  पानी से भरने के कारण दिखाई नहीं देते।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................