एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का मिल रहा भरपूर लाभ

Jul 2, 2025 - 14:07
 0
एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का मिल रहा भरपूर लाभ

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। आमजन को स्वास्थ्य लाभ देने हेतु मकराना शहर के रामधन रांदड़ भवन में आयोजित दस दिवसीय विशाल एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर चल रहा है। जिसका भरपूर लाभ आमजन उठा रहे है। शिविर प्रभारी डॉ. प्रकाश जानकीदास ने जानकारी देते हुए बताया कि मात्र 50 रुपए प्रतिदिन शुल्क में सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 12 बजे तक व शाम 4 बजे से 8 बजे तक सेवाएं दी जा रही है। जो आगामी 10 जुलाई तक जारी रहेगी। रांदड़ चैरिटेबल ट्रस्ट मकराना, रामप्रसाद सैनी राम राणा मार्बल, रोटेरियन रफीक अहमद भाटी के सहयोग से शिविर संचालित है जिसमें सुबह व शाम 50 50 मरीजों को लाभ दिया जा रहा है। प्रभारी डॉ. प्रकाश जानकीदास ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई सालों में वे मकराना में सेवाएं देते हुए 15 शिविरों का आयोजन कर चुके है। एक्यूप्रेशर एक पॉइंटेड पद्धति है जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। उन्होंने उपकरणों की जानकारी देते हुए बताया कि जिन मरीजों को स्लिप डिस्क का ऑपरेशन बताया है अगर वो नियमित रूप से स्पाइन रिलेक्स मशीन से इलाज कराए तो बिना दवाई, बिना ऑपरेशन ठीक हो सकते है। उन्होंने बताया कि बल्ड सर्कुलेशन से संबंधित किसी नस का ब्लॉकेज, कब्ज, गैस, गठिया, लकवा, शुगर, तनाव, अनिद्रा, माइग्रेन, बल्ड प्रेशर, जोड़ो का दर्द, घुटने का दर्द, कमर दर्द, साइटिका, सिर दर्द आदि बीमारियों का इलाज बिना दवाई के किया जाता है। शिविर में नेमीचंद, संदीप कुमार सहित अन्य सहयोगी चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................