भरतपुर जिले में कृषि विभाग की नकली खाद और बीज बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)
भरतपुर जिले में कृषि विभाग द्वारा पूरे जिले में नकली खाद और बीज बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया तेज करदी गई है। विभाग की टीमें रोजाना दुकानों पर जाकर सैंपल ले रही हैं।
कृषि विभाग द्वारा बताया गया है कि यदि कोई दुकानदार नकली या घटिया खाद-बीज बेचता पाया गया तो उसका लाइसेंस रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही में अबतक कई दुकानों से नमूने लिए जा चुके हैं और जिनके सैंपल फेल होंगे, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
कृषि विभाग द्वारा बताया गया है कि ऐसी कंपनियों पर भी नजर रखी हुई है जो खराब बीज और खाद सप्लाई कर रही हैं तथा हरियाणा और मध्यप्रदेश से आने वाले माल की भी जांच की जा रही है ताकि बाहर से नकली माल जिले में न पहुंचे।