कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा विधायक राजेंद्र मीणा बालाहेडी में पंडित मंगोमल नानगराम राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का करेंगे भूमि पूजन

Jul 5, 2025 - 15:12
 0
कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा विधायक राजेंद्र मीणा बालाहेडी में पंडित मंगोमल नानगराम राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का करेंगे भूमि पूजन

महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)

महुवा विधानसभा क्षेत्र के कस्बा बालाहेडी में रविवार को कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा द्वारा पंडितमंगोमल,नानगराम, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का भूमि पूजन करेंगे । 

विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि बालाहेडी कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के नागरिकों द्वारा बालाहेडी कस्बे में पूर्व में बने हुए पंडितमंगोमल नानगराम राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के जर्जर होने के कारण नवीन भवन बनाने को लेकर मांग की जा रही थी जिस पर आम जनता की मांग पर राजस्थान सरकार द्वारा नवीन चिकित्साभवन बनाने की स्वीकृति जारी कर दी गई है जिसका भूमि पूजन उद्घाटन रविवार को प्रातः 10:15 पर राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा द्वारा आम जनता की उपस्थिति में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया जाएगा जिसमें आम जनता के साथभाजपा पार्टी से जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं उपस्थित रहेंगे । 

मीडिया प्रभारी अवधेश अवस्थी ने बताया कि भाजपा से जुड़े हुए सभी सरपंच,जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, भाजपा मंडलोके पदाधिकारी कार्यकर्ताको सूचना प्रदान की गई है कि  दिनांक 06/07/2025 को सुबह 10.15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालाहेड़ी का भूमि पूजन माननीय कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल  मीणा व महवा विधायक भाई राजेन्द्र  मीणा के कर कमलों द्वारा किया जायेंगा अत:उक्त कार्यक्रम आप सभी कार्यकर्ता एव पूर्व पदाधिकारी गण शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................