महुवा में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर होगा कार्यक्रम आयोजित
महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)
महुवा विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा बूथों सहितभाजपा मण्डलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी की जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
भाजपा मंडल अध्यक्षमहवा शहर के भगवान सहाय तिवारी ने बताया कि पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु एवं भाजपा के पदाधिकारी पूर्व पधाधिकारी एवं मंडल में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 6 जुलाई 2025 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई जाएगी सभी बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथों पर जन्म दिवस मनाएँगे एक एक फोटो ग्रुप पर पोस्ट करने का कार्य करेंगे उसके बाद सभी मंडल के पदाधिकारी एक साथ मिलकर महुवा उपखंड मुख्यालय के राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित अंबेडकर भवन में आज रविवार को प्रातः 11: 15 पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मदिवस जयंती मनाई जाएगी जिसमें आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जनता की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।