राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुंडावरा में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया आयोजित
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)
उपखंड नारायणपुर अंतर्गत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंडावरा में शनिवार को पौधारोपण किया गया और विद्यार्थियों को पेड़ पौधों का महत्त्व, गुड टच बैड टच, पॉक्सो एक्ट,AI मोबाइल तकनीक, अपराधिक प्रवृत्ति और फ्रॉड कॉल्स के बारे में जागरुक किया गया। इस अवसर पर एस एच ओ ओमप्रकाश मीणा, ए एस आई कृष्ण कुमार शर्मा, विद्यालय प्रधानाचार्य महावीर सिंह मीणा, प्राचार्य शीशराम पलसानिया सहित समस्त विद्यालयी स्टॉफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

