सांसद सम्पर्क संवाद यात्रा: केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने आमजन की सुनी परिवेदनाएं, शहीद की मूर्ति का किया अनावरण

Jul 5, 2025 - 15:21
 0
सांसद सम्पर्क संवाद यात्रा: केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने आमजन की सुनी परिवेदनाएं, शहीद की मूर्ति का किया अनावरण


कोटपूतली-बहरोड़, 5 जुलाई (भारत कुमार शर्मा)  केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री एवं अलवर सांसद श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि आमजन का हित सरकार की प्राथमिकता है, केंद्र एवं राज्य सरकार  
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और “एक देश, एक चुनाव” जैसे सुधारों के माध्यम से लोकतंत्र को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।
 
सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, विभिन्न विभागों की लगी स्टॉल- कार्यक्रम स्थल पर शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, विधुत विभाग, जलदाय विभाग, सरस डेयरी, राजीविका, युवा एवं कार्यक्रम मंत्रालय माई भारत, बैकिंग सेवाओं आदि की स्टॉल लगाई गई जिनमें केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा मंच से अपने-अपने विभागों के प्रमुख योजनाओं की जानकारी, लाभ, प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी आमजन को प्रदान की गई।

जनसुनवाई कर सुने परिवाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-  केंद्रीय पर्यावरण मंत्री यादव ने कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई कर आमजन के परिवादों को आत्मियता से सुना एवं मौजूद संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी आमजनों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने एवं संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परिवादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर ना लगाने पड़े इस हेतु सजगता से आपसी समन्वय रखते हुए समयबद्ध निस्तारण कर उन्हें राहत पहुंचाए, जनसुनवाई एवं रात्रि चौपालों के माध्यम से आधारभूत आवश्यकताओं की आपूर्ति में आ रही कमियों को यशाशीघ्र दूर करें। 

वीरांगनाओं का किया सम्मान- केंद्रीय पर्यावरण मंत्री यादव ने कार्यक्रम के दौरान नीमराना पंचायत समिति क्षेत्र की शहीद वीरांगनाओं का श्री फल, प्रतीक चिन्ह और शॉल उड़ाकर सम्मान किया. साथ ही उन्होंने आईसीडीएस विभाग द्वारा आयोजित गोदभराई कार्यक्रम के दौरान गौद्भराई भी की । यादव ने सभी जनप्रतिनिधियों का किताब भेंट कर अभिवादन किया । 
 
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख अलवर बलवीर सिंह छिल्लर,मुंडावर विधायक ललित यादव, मुंडावर पूर्व विधायक मंजीत चौधरी, जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, समाजसेवी महेश गुप्ता, नीमराना के बलवान यादव, बहरोड़ के बस्तीराम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष उम्मेद भाया, इंदर यादव, पार्षदगण, जिला महामंत्री पवन यादव, सीआरपीएफ के डीआईजी लालचंद जी एवं उनकी टीम, जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................