तेज रफ्तार कार ने तोड़ी दीवार, बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची, नशे में धुत युवक हिरासत में
पुलिस की नाकामी का नमूना आपराधिक तत्व सक्रिय पुलिस निष्क्रिय जिम्मेदार अधिकारी मौन।
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों नशेड़ियों और आपराधिक तत्वों के सक्रिय होने से निरंतर आपराधिक गतिविधियों में इजाफा हो रहा है वहीं दूसरी ओर पुलिस की इस प्रकार के आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही में शून्यता से इस प्रकार के हौसले बुलंद हो रहें हैं वहीं दूसरी ओर भले लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है।
अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित दिवाकरी मुल्तान नगर में शनिवार रात को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत एक युवक ने तेज रफ्तार कार से एक घर में टक्कर मार दी, जिससे पीछे की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घर में मौजूद 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गईं। उनकी बेटी राधा देवी ने बताया कि हादसे के वक्त मां बेड पर आराम कर रही थीं। बेड की मौजूदगी के चलते जान बच गई, अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान मुल्तान नगर निवासी पवन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग महिला को मात्र ₹1500 की पेंशन मिलती है, जबकि हादसे में दीवार और घरेलू सामान मिलाकर करीब दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं पीड़ित परिवार थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है।