जिला कलेक्टर ने किया सीएचसी एंव पशु चिकित्सालय ईशरोदा का निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने दिए मरीज को बेहतर सुविधा के निर्देश

Jul 6, 2025 - 12:04
 0
जिला कलेक्टर ने किया सीएचसी एंव पशु चिकित्सालय ईशरोदा का निरीक्षण

खैरथल (हीरालाल भूरानी) जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने रविवार को सीएचसी ईशरोदा एंव पशु चिकित्सालय ईशरोदा का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने अस्पताल में उपस्थित मरीजों से वार्ता कर हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं एवं डॉक्टर के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ-साथ उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनको दी जाने वाली सुविधा का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल के उपकरणों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अस्पताल में काम कर रहे कार्मिकों से उनके कार्य की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीज एवं उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। उन्होंने भर्ती मरीजों को भी प्रावधान के अनुरूप सभी सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं से मरीजों को लाभ पहुंचाने का निर्देश भी दिया। 
जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत ईशरोदा स्थित पशु चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं के टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली तथा विभागीय अधिकारियों से नियमित टीकाकरण, दवाइयों की उपलब्धता और स्टाफ की उपस्थिति जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
कलेक्टर ने मौके पर मौजूद चिकित्सा कर्मियों से पशुपालकों को समय पर सेवाएं देने के निर्देश दिए और रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक सुधार संबंधी सुझाव भी दिए।
निरीक्षण के उपरांत उन्होंने 'हरियालो राजस्थान' अभियान के अंतर्गत अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कलेक्टर कुमार ने आम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन और स्वच्छ वातावरण हेतु वृक्षारोपण एक आवश्यक कदम है, और इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी संजीव कुमार वर्मा, पशुपालन विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................