इमाम हुसैन की याद में जलसे का हुआ आयोजन

Jul 7, 2025 - 07:23
 0
इमाम हुसैन की याद में जलसे का हुआ आयोजन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। इमाम हुसैन की याद में एक रोजा जलसे का आयोजन शहर के इमाम चौक स्थित इमाम आली मकाम मस्जिद के हॉल में सुन्नी नौजवान कमेटी की ओर से आयोजित किया गया। इस दौरान झारखंड से आए मुख्य वक्ता मौलाना सैयद नूरुद्दीन असदक असदकी ने इमाम हुसैन के जीवन और उनकी शहादत पर बयान किया। मौलाना ने कहा कि कर्बला का वाक्या हमें पैगाम देता है कि बातिल के आगे झुका नहीं जाता, बातिल को झुकाया जाता है।

भूख और प्यास की परवाह किए बिना इस्लाम की खातिर इमाम हुसैन ने अपनी और अपने परिवार की कुर्बानी दी। इमाम हुसैन ने कर्बला की जंग के दौरान नमाज को नहीं छोड़ा हमें चाहिए कि हम सभी नमाजों की पाबंदी करें। आका हुसैन की गुलामी से जुड़ते हुए अपनी जिंदगी गुजारे। इस दौरान विभिन्न मदरसे के बच्चों ने नात, मनकबत व तकरीर पेश की। इस दौरान विभिन्न मस्जिदों के इमाम स्टेज पर मौजूद थे। सलातो सलाम के बाद खुसूसी के साथ  जलसा पूर्ण हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................