राजगढ़ – सहकारिता विषयक विशेष बैठक एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती समारोह का आयोजन
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) अलवर के राजगढ-लक्षमणगढ विधानसभा क्षेत्र के राजगढ उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित तुषार गार्डन में रविवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति (GSS) एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्र निर्माण, संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं सहकारिता आंदोलन को समर्पित एक प्रेरणादायी मंच सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अलवर दक्षिण के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अपने सारगर्भित वक्तव्यों में उन्होंने सहकारी समितियों की भूमिका , ग्रामीण विकास में उनकी प्रभावशीलता एवं संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला।
गुप्ता ने कहा: सहकारिता केवल एक संस्था नहीं , बल्कि ग्रामीण आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है। कार्यकर्ताओं को इसका माध्यम बनाकर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करनी चाहिए। सहकारिता का मुख्य उद्देश्य है सब एक के लिए और एक सबके लिए, इस सिद्धांत पर आधारित है सहकारिता। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी बन्नाराम मीणा, मंडल अध्यक्षगण, सभी बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभी ने इस विचारमंथन में भाग लेकर सहकारिता को जनांदोलन में परिवर्तित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके राष्ट्रवादी विचारों, बलिदान एवं भारत की एकता-अखंडता के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
अशोक गुप्ता एवं संजय नरूका के प्रेरणास्पद उद्बोधन ने उपस्थितजनों में नई चेतना, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का संचार किया। यह आयोजन सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने के साथ-साथ संगठनात्मक एकजुटता और विचारधारा के प्रति निष्ठा का सशक्त उदाहरण बना। मिडिया को यह सारी जानकारी बन्नाराम मीना (भाजपा विधायक प्रत्याशी-2023) राजगढ-लक्षमणगढ के द्वारा दी गई है।