गायत्री शक्तिपीठ के वार्षिक उत्सव पर पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) गायत्री शक्तिपीठ वैर के वार्षिक उत्सव पर पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी मनोज मिश्रा ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ के वार्षिक उत्सव पर प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत पावन प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन किया जा रहा है पावन प्रज्ञा पुराण कथा में दीप प्रज्वलित जिला संयोजक भरतपुर हीरा लाल सोनी एवं मुकुट बिहारी के द्वारा किया गया
कलश पूजन बच्चू लाल सैनी सपत्नी, और मटरू सैनी, देव पूजन भूदेव धाकड़ सपत्नी द्वारा किया इसके बाद कलश यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन विष्णु महावर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कलश यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली। जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और मार्ग में जगह जगह जल, शरबत की कस्वावासियों ने व्यवस्था कर जलपान कराया।
कथावाचक श्याम सुंदर शर्मा कुम्हेर ने बताया कि ज्ञान प्राप्त करने के दो मार्ग है सत्संग और स्वाध्याय। ज्ञान के बिना मनुष्य पशु के समान है विशेष बात भगवान ने दिया कि मनुष्य अपनी ज्ञान को बढ़ा सकता है वृद्धि कर सकता है अन्य प्राणी ज्ञान को पेट प्रजनन तक सीमित रखते हैं ।
इस अवसर पर डॉ रघुनाथ पचेरा, बहादुर सिंह , श्रीमती अलका शर्मा हंसाराम जांगिड़, श्याम पाल , युवा कार्यकर्ता सियाराम गुर्जर खेड़ली अंकुर गर्ग, हेमंत गर्ग ,आकाश, कमलेश और गायत्री शक्तिपीठ नदबई, नगर, के गायत्री परिजन मौजूद रहे, मंगलवार सुबह 7बजे से यज्ञ होगा । उसके बाद दोपहर 2 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा होगी


