केंद्र सरकार की खाद्य सुरक्षा की योजना से वंचित रामबास के लोग, नगर पालिका की उदासीनता पड़ रही भारी

Jul 14, 2025 - 13:57
Jul 14, 2025 - 15:48
 0
केंद्र सरकार की खाद्य सुरक्षा की योजना से वंचित रामबास के लोग, नगर पालिका की उदासीनता पड़ रही भारी
केंद्र सरकार की खाद्य सुरक्षा की योजना से वंचित रामबास के लोग, नगर पालिका की उदासीनता पड़ रही भारी

गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ नगरपालिका में रामबास ग्राम पंचायत के जुड़ने के बाद वहां के लोगो की समस्याएं समाप्त होने के बजाय बढ़ती जा रही है। रामबास के बाशिंदे खाद्य सुरक्षा का लाभ लेने से वंचित हो रहे है। नगरपालिका में जुड़ने से ग्रामपंचायत तो खत्म हो गई लेकिन NFSA की साइट अभी भी पंचायत समिति के पोर्टल से जुड़ी हुई है।जिस कारण से 121 फॉर्म नगर पालिका के पोर्टल पर शो नही कर रहे और लाभार्थी नगरपालिका ओर पंचायत समिति के बीच पीस रहे है।

 लेखराज सैनी विकास अधिकारी गोविन्दगढ़ ने बताया कि 16 जून को अधिषासी अधिकारी नगरपालिका के नाम पत्र भेज कर उन्हें सूचित किया कि पूर्व ग्राम पंचायत रामबास के NFSA के 121 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है ओर वर्तमान में रामबास नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। रामबास का सम्पूर्ण राजस्व ग्राम का चार्ज नगर पालिका को हस्तान्तरित किया जा चुका है। जिस कारण से ग्राम रामबास का पंचायत समिति के अधीनस्थ कोई कार्मिक वर्तमान में कार्यरत नहीं है। अतः 121 NFSA के आवेदन पत्रों को नगरपालिका में भेज दिया।

जानकारी करने पर पता चला कि नगरपालिका के द्वारा 121 फॉर्म में से केवल 2 ही फॉर्म पर कार्यवाही कर पंचायत समिति भेजे गए। जिन्हें पंचायत समिति के द्वारा फॉरवर्ड के उपखण्ड अधिकारी को भेज दिया गया। लेकिन अभी तक 119 फॉर्म नगरपालिका गोविन्दगढ़ में पेंडिंग है। जिन्हें खाद्य सुरक्षा में जुड़ने की आस है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................