विधायक ने किया विद्यालय के तीन कमरो का शिलान्यास, पढ़ेगा रामगढ़ तो बढ़ेगा रामगढ़

Jul 14, 2025 - 13:58
Jul 14, 2025 - 15:49
 0
विधायक ने किया विद्यालय के तीन कमरो का शिलान्यास, पढ़ेगा रामगढ़ तो बढ़ेगा रामगढ़

बड़ौदामेव, (अलवर/रामबाबू शर्मा)   बड़ौदामेव कस्बा अंतर्गत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बड़ौदा मेव के 40 लाख से बने वाले तीन कमरो का रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने किया शिलान्यास।
संस्था प्रधान राजेंद्र चौधरी ने बताया कि  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ विधायक सुखवंत सिंह रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता  गोविन्दगढ़ सीबीओ विश्वजीत सिंह द्वारा की गई।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद प्रतिनिधि रामचरण वर्मा,पूर्व सरपंच लियाकत खान,भाजपा मंडल अध्यक्ष मगन फोजी,भाजपा जिला मंत्री कमल भादवा, गोविंदगढ़ प्रधान प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, पूर्व सरपंच राजेश जैन,रोहित बागड़ा,दीपक प्रजापत बड़ौदामेव थाना अधिकारी महावीर प्रसाद वर्मा रहे।
कार्यक्रम का सुभारम्भ माँ सरस्वती की  प्रतिमा के समक्ष दीप प्रचलित कर किया गया। उसके पश्चात विधिवत पूजन कर नींव का पूजन कर निम रखी गई।

विधायक सुखबन्त सिंह न कहा भवन निर्माण से एक ही कमरे में अधिक छात्रों के शिक्षा लेने की परेशानी दूर तो होगी ही, इसके साथ - साथ छात्रों के नामांकन में भी वृद्धि होगी। जब गांव - घर के बच्चें पढ़ेंगे तो रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की साक्षरता दर में इजाफा होगा। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने कहा है कि शिक्षित समाज से ही विकसित समाज की परिकल्पना संभव है।इसी दौरान विद्यालय परिसर में पौधा रोपन किया गया।कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।इस दौरान नगरपालिका जेईएन कृपाल सिंह,धर्म वीर चौधरी,संतोष जैमन,डॉ टिका राम जाजोरिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष देवा राम शर्मा, प्रिंस अत्री व समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं सहित  ग्राम वासी हुए विद्यालय का स्टाफ गन मौजूद रहा।कार्यक्रम का मन संचालन सूर्यकांत मिश्रा द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................