पंचायतीराज चुनाव-2026: खैरथल कलक्ट्रेट में अधिकारियों व कार्मिकों को मिला नाम निर्देशन और EVM कमीशनिंग का प्रशिक्षण

Oct 15, 2026 - 19:02
 0
पंचायतीराज चुनाव-2026: खैरथल कलक्ट्रेट में अधिकारियों व कार्मिकों को मिला नाम निर्देशन और EVM कमीशनिंग का प्रशिक्षण

खैरथल / हीरालाल भूरानी

पंचायतीराज चुनाव-2026 की निर्वाचन प्रक्रिया के सफल, निष्पक्ष एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए नाम निर्देशन (नामांकन) प्रक्रिया तथा ईवीएम (EVM) कमीशनिंग से संबंधित विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों का दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स एवं अधिकारियों द्वारा कार्मिकों को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने, अभ्यर्थियों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जांच करने तथा नामांकन की संपूर्ण वैधानिक प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, चुनाव प्रक्रिया के अत्यंत महत्वपूर्ण चरण ईवीएम कमीशनिंग के दौरान अपनाई जाने वाली व्यावहारिक और तकनीकी प्रक्रियाओं, मशीनों की तकनीकी जांच एवं सीलिंग से संबंधित बारीकियों से अवगत कराया गया।

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।

इन अधिकारियों एवं एआरओ की रही उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट, उपखंड अधिकारी मुंडावर ऐश्वर्यम प्रजापति, उपखंड अधिकारी कोटकासिम संजीव कुमार वर्मा, उपखंड अधिकारी टपूकड़ा कृष्ण यादव, उपखंड अधिकारी तिजारा सहित जिले के सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी (ARO) और संबंधित चुनाव शाखा के कार्मिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................