खैरथल: अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 15 अक्टूबर से खुलेगा पोर्टल
खैरथल ( हीरालाल भूरानी): सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित 'अम्बेडकर डीबीटी (DBT) वाउचर योजना' के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ललित कुमार ने आधिकारिक आदेश जारी कर तिथियों की घोषणा की है।
15 अक्टूबर से 30 नवंबर तक भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म जारी आदेशानुसार, अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए विभागीय पोर्टल को 15 अक्टूबर 2026 से चालू कर दिया गया है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक छात्र 30 नवंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करा सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक पोर्टल योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक पात्र छात्र (बालक) अपने नजदीकी ई-मित्र (E-Mitra) केंद्र या अपनी स्वयं की एसएसओ आईडी (SSO ID) के माध्यम से आवेदन दर्ज कर सकते हैं।
-
एसएसओ आईडी से आवेदन हेतु: छात्र सर्वप्रथम
sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करें। -
लॉगिन करने के पश्चात पोर्टल पर मौजूद ‘SJMS SMS’ आइकन पर क्लिक करें।
-
इसके बाद खुले डैशबोर्ड में ‘DBT Voucher’ आइकन का चयन कर छात्र अपने जन-आधार कार्ड के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं दिशानिर्देश योजना के अंतर्गत पात्रता, नियम, शर्तें और विस्तृत दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट

