त्योहारों को लेकर राजगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर; शांति व सुरक्षा का संदेश देने निकाला फ्लैग मार्च

Oct 15, 2026 - 19:00
 0
त्योहारों को लेकर राजगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर; शांति व सुरक्षा का संदेश देने निकाला फ्लैग मार्च

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता 

आगामी त्योहारों के मद्देनजर कस्बे में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से राजगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी कड़ी में बुधवार को राजगढ़ थाना पुलिस की ओर से कस्बे के मुख्य मार्गों पर भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

मुख्य बाजारों से गुजरा पुलिस का कारवां

फ्लैग मार्च का नेतृत्व राजगढ़ थाने के उप निरीक्षक दौलत सिंह ने किया। पुलिस का यह फ्लैग मार्च कस्बे के व्यस्ततम क्षेत्र गोल सर्किल से प्रारंभ हुआ। इसके बाद जवानों ने कांकरवाड़ी, चौपड़ बाजार सहित कस्बे के विभिन्न संवेदनशील व प्रमुख मार्गों एवं बाजारों में रूट मार्च किया। फ्लैग मार्च मुख्य रास्तों से गुजरते हुए अंत में गणेश पोल पहुंचकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आग्रह किया। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। उप निरीक्षक दौलत सिंह ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति नजर आने पर उसकी तत्काल सूचना राजगढ़ थाना पुलिस को दें।

फ्लैग मार्च में ये रहे मौजूद

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से निकाले गए इस फ्लैग मार्च में राजगढ़ थाने के एएसआई लील्याराम सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान और सशस्त्र बल मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देने के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................