दबंगों का दबदबा अतिक्रमण कराकर किराए के नाम पर कर रहे वसूली
नारायणी धाम के पास से अतिक्रमण हटाने कि मांग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन हुआ बेअसर
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले की राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलदेव गढ में स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक नारायणी धाम कुंड परिसर में अतिक्रमण हटाने कि मांग को लेकर बल्देवगढ़ के लोगों ने जिला कलैक्टर ज्ञापन सौंप कर स्थानीय लोगों ने अवगत कराया कि नारायणी धाम धार्मिक स्थल है जहां प्रतिदिन सेंकड़ों श्रद्धालु आते हैं कुंड परिसर में अवैध थडी ठेले वाले अतिक्रमण कर व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं जिससे भक्तजनों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है कुंड के आसपास के कुछ दुकानदार नशीला पदार्थ बेचते हैं कुछ दुकानदार महिलाओं कि फोटो वीडियो बनाई जाती है।
जब पुजारी विरोध करते हैं। तो मारपीट कि जाती है दुकानदार तेज आवाज में डीजे में सिस्टम बजाते हैं जिससे पूजा करने वाले भक्त जनों को परेशानी होती है। जिसके एक महिना बीतने के बाद भी अलवर जिला कलैक्टर को सौंपा गया ज्ञापन बेअसर होता नजर आ रहा है ।
गौरतलब रहे कि पूर्व में राजगढ़ उपखंड अधिकारी केशव मीना द्वारा नारायणी धाम पूरे परिसर को अतिक्रमण मुक्त करा सभी दुकानों और ठेलियों को नारायणी धाम के मुख्य द्वार के बाहर कर दिया गया था। लेकिन प्रशासन और पुलिस की उदासीनता के चलते हुए धाम में पुनः अतिक्रमणों का अंबार लगा हुआ है। अतिक्रमणों को हटाने के लिए उपखंड अधिकारी हरकेश मीना द्वारा टहला तहसीलदार को लिखित में आदेश देकर शीघ्र नारायणी धाम को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात दोहराई है।
Files

