कैलादेवी से दिल्ली वाया लक्ष्मणगढ़ संचालित रोडवेज बस पिछले 10 माह से बंद, यात्री परेशान

Jul 15, 2025 - 13:29
 0
कैलादेवी से दिल्ली वाया लक्ष्मणगढ़ संचालित रोडवेज बस पिछले 10 माह से बंद, यात्री परेशान

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) हिंडौन डिपो की  रोडवेज बस कैलादेवी से लक्ष्मणगढ़ होते हुए दिल्ली तक  बस सेवा पिछले 10 माह से बंद होने से सैकड़ों गांवों के यात्री परेशान हैं। दिल्ली व कैलादेवी जाने वाले यात्रियों को आर्थिक नुकसान सहित परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंडौन डिपो की कैलादेवी से प्रातः 8:00 बजे हिंडौन सिटी, महुवा, मंडावर व गढ़ी सवाईराम से लक्ष्मणगढ़ होते हुए दिल्ली तक पिछले 20 वर्षों से रोडवेज बस संचालित हो रही थी। एक बस सुबह कैलादेवी से चलकर लगभग 11.30 बजे लक्ष्मणगढ़ पहुंचती थी। 15 -20 मिनट विश्राम के बाद दिल्ली रवाना होती थी। वहीं दूसरी बस सुबह दिल्ली से चल कर 11.30 बजे लक्ष्मणगढ़ पहुंचती थी। यहां लगभग 15 मिनट रुकने के बाद गढ़ी सवाईराम, मंडावर, महुवा व हिंडौन सिटी करौली होते हुए कैलादेवी पहुंचती थी। इन दोनों बसों में लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के यात्री सफर करते थे‌।
 लक्ष्मणगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यह बस संचालित थी, वही हिंडौन सिटी, करौली कैलादेवी महुआ जाने वाले यात्रियों को इस बस के अलावा अन्य कोई वाहन अभी भी उपलब्ध नहीं है। 
प्रेस प्रतिनिधि द्वारा वार्ता करने पर हिंडौन आगार के अधिकारियों की ओर से डिपो में बसों के चालकों की कमी का होना बताया गया। दोनों बसों को बंद कर दिया है। बस सेवा बंद होने से लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना अपडाउन करने वाले लोगों को भी निजी वाहनों का उपयोग करना पड़ रहा है। आने एवं जाने वाली रोडवेज बस बंद होने से क्षेत्र के छात्रों व कार्मिकों को अपडाउन में असुविधा हो रही हैं। इससे यात्रियों पर आर्थिक अतिरिक्त भार पड़ रहा है। वहीं निगम को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने हिंडौन डिपो के यातायात प्रबंधक से रोडवेज बस को पुन: संचालित करने की मांग की है।
 वर्तमान में कैलादेवी या करौली हिंडौन जाने के लिए रोडवेज व निजी बस अब संचालित नहीं है। कैलादेवी जाने के लिए डग्गेमार वाहनों से पहले गढ़ी सवाईराम जाना होता है। यहां से महुवा हिंडौन सिटी व करौली होते हुए कैलादेवी पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों को हिंडौन या कैलादेवी पहुंचने में पूरा दिन लग जाता है । वर्तमान में यात्रियों को समय एवं आर्थिक नुकसान के साथ ही परेशानी भी हो रही है ‌।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................