सहकारिता समितियो के संदर्भ में हुआ भाजपा की सभा का आयोजन
लक्ष्मणगढ (अलवर/ कमलेश जैन) कस्बे स्थित पुरानी सब्जी मंडी में श्री सार्वजनिक पुस्तकालय के सभा भवन में सहकारिता समितियों के संदर्भ में भाजपा की बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
मोनी हरियाणा ने बताया की कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय नरूका, जिला महामंत्री ऋषिराज शर्मा,देशराज खरेरा, विधानसभा प्रत्याशी बन्नाराम मीना,जिला उपाध्यक्ष अभिराम दीक्षित,आईटी से अजय शर्मा,सोशल मीडिया से पवन पुरषोत्तम, खोह मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा,पुस्तकालय अध्यक्ष रवि शर्मा रहे।जिला अध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ताओं को कॉपरेटिव सोसाइटी में हो रहे कार्यों की निगरानी रखने की जरूरत है। जिससे सोसाइटी के माध्यम से आ रहे खाद बीज जनता के लिए सुचारु रूप से मिल सके। सहकारिता के भाजपा अलवर दक्षिण के संयोजक संजय नरूका ने समिति में नए सदस्य बनाने की बात रखी
कार्यक्रम में इस दौरान भगवान सहाय गुप्ता,मुकेश पटेल,प्रमोद बोहरा,सुभाष मीना, भूपेंद्र राघव,रवि प्रजापत, सतीश बसवाल, प्रकाश प्रजापत,मीना गुप्ता, अविनाश खारवाल, त्रिलोक सैदावत, राजू आजाद, त्रिलोक मीना, राहुल पटेल, तूफान बना, सौरभ साहू,समय यादव, रामनिवास यादव, हरवीर यादव, सुआ लाल यादव, रूपेश प्रजापत, शैतान रैबारी, कपिल शर्मा, मन्नूलाल सैनी, किशनलाल सैनी, अजय सैनी, श्याम खारवाल एवं सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।