कठूमर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने एक सुपरवाइजर और दो बीएलओ को किया सम्मानित
कठूमर (दिनेश लेखी) विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा एक सुपरवाइजर और दो बूथ लेवल अधिकारी को सम्मानित किया।
कठूमर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्याम सुन्दर चेतीवाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक सुपरवाइजर छगन सिंह के 10 बीएलओ द्वारा पचास प्रतिशत से अधिक कंप्यूटराइज्ड कार्य करने पर इन्हें उत्कृष्ट पर्यवेक्षण एवं 2 बीएलओ सतेंद्र सिंह 95 प्रतिशत कार्य व मोती सिंह 91 प्रतिशत कार्य द्वारा कंप्यूटराइज्ड कार्य करने पर उपखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय पर अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।