पिकअप की टक्कर से बाईक सवार सब्ज़ी विक्रेता की मौत

Jul 17, 2025 - 13:28
 0
पिकअप की टक्कर से बाईक सवार सब्ज़ी विक्रेता की मौत

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप खैरथल में गुरुवार को एक पिक अप चालक ने बाईक को टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार वृद्ध की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार खैरथल के  महिला थाने के सामने रसगण पेहल मोड़ पर लापरवाही से पिकअप चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे  शक्का वाली ढाणी निवासी नसरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि नसरुद्दी सब्ज़ी मंडी से सब्ज़ी लेकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।  घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल नसरुद्दीन को एम्बुलेंस से सेटेलाइट अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से पिकअप को ज़ब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................