डॉ. एमपी खुराना की जयंती पर विशेष आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी) इंद्रा हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक डॉ. एम.पी. खुराना की जयंती के शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भंडारे का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के निदेशक पंकज खुराना, प्राचार्य डॉ ज्योति खुराना तथा संस्थापक इंद्रपाल खुराना सहित मंजू गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, दिशा बजाज मोना कनानी मोना चंदवानी अजीत मंगलानी चांदनी मंगलानी ममता गुप्ता पूजा सेन मोनिका तान्या पूनम ,रेणु,प्रियंका,पिंकी,अनीता,महेश ,प्रवीण आदि सभी ने अपनी सेवाएं दी।
विद्यालय के सभी छात्रों को प्रसाद स्वरूप भंडारा वितरित किया गया। साथ ही, विद्यालय स्थित मंदिर में भोग अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। यह आयोजन विद्यालय परिवार की ओर से डॉ. एम.पी. खुराना के प्रति सम्मान और स्मरण का प्रतीक रहा।

