आरजीएचएस योजना में मिले नोटिसों को लेकर बैठक का आयोजन

Jul 19, 2025 - 12:50
Jul 19, 2025 - 13:50
 0
आरजीएचएस योजना में मिले नोटिसों को लेकर बैठक का आयोजन

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ आठ चिकित्सको को आरजीएचएस योजना में गबन के मामले में मिले कारण बताओ नोटिस को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में चिकित्सक डॉ. आरसी यादव, डॉ. सत्यप्रकाश मीना, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा व डॉ. मीना गुप्ता सहित अन्य चिकित्सको ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही आरजीएचएस है। जिसमे कुछ संदिग्ध पर्चियां स्वास्थ्य विभाग से नोटिस के साथ मिली है। जिसमे राजगढ़ ब्लॉक पर कुल 232 पर्चियां उनके पास आई है। जिनकी कोष्ठ वैल्यू 13 लाख 77 हजार रुपये की थी।

पुरानी खबर - खोदा पहाड़ निकला हांथी: किसने किया घोटाला? सरकारी चिकित्सक के नाम से फर्जी हस्ताक्षर एवं मुहर लगा पर्चियां बना कर मेडिकल स्टोर से दवा उठाने का मोटा खेल -
उनमें जब इवेल्यूएशन किया और प्रिंट आउट देखा तो पाया गया की उनमें 80 से ज्यादा पर्चियां राजगढ़ के आठ चिकित्सको में से किसी के भी द्वारा लिखी नही गई थी। वो सामने आई। इस पर राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 8 चिकित्सकों से नोटिस से जवाब मांगा गया तो लिखित में जवाब प्रस्तुत कर सीएमएचओ अलवर से बात की और उनको इस सम्बंध में जानकारी दी। जिनमे कुछ पेंशनरों व कर्मचारियों का इश्यू था। वही इनमें कुछ मेडिकल स्टोर के नाम सहित कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आ रही थी तो इन सबको लेकर सीएमएचओ अलवर को जवाब प्रस्तुत कर दिया। जिस पर आगे की कार्यवाही सीएमएचओ करेंगे। उन्होंने बताया कि इनमें कुछ पर्चियां है जिनमे राजगढ़ सीएचसी की है। जिन पर चिकित्सक दवा लिखते है, लेकिन कुछ पर्चियां ऐसी है जिन पर दवाईयां नही लिखते। जिन पर अलग-अलग चिकित्सको की मुहर लगाई हुई है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................