बिडयारी पुलिया पर पानी में स्टंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार, सीओ बयाना ने की सख्त कार्रवाई

Jul 19, 2025 - 14:22
 0
बिडयारी पुलिया पर पानी में स्टंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार, सीओ बयाना ने की सख्त कार्रवाई

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले के उपखंड बयाना के गांव बिडयारी की पुलिया पर खतरनाक स्टंटबाजी कर जान जोखिम में डालने वाले दो युवकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सीओ बयाना कृष्णराज जांगिड़ के संज्ञान में मामला आने के बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई।

भरतपुर जिले के गांव बिडयारी की पुलिया पर पानी के बहाव क्षेत्र में छलांग लगाकर स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। सीओ बयाना कृष्णराज जांगिड़ ने त्वरित संज्ञान लेते हुए दोनों युवकों भोलू उर्फ रचित पुत्र वीरी सिंह एवं अखिलेश पुत्र परशुराम, निवासी पुरा बाई खेड़ा को डिटेन कर कानूनी कार्रवाई की। युवकों ने अपनी गलती स्वीकारते हुए भविष्य में ऐसा न करने का संकल्प लिया।

सीओ ने बताया कि इससे पहले भी ऐसे मामलों में समझाइश की गई थी, लेकिन खतरनाक हरकतें दोहराने पर बी एन एस एस की धारा 170 शांति भंग में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आमजन को संदेश दिया है कि रील व वीडियो के चक्कर जान जोखिम में ना डालें। बरसात में नदी-नालों से दूरी बनाए रखें और माता-पिता भी बच्चों पर निगरानी रखें।।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................