चिकित्सा कर्मियों ने कुलदीप पांडे का किया अभिनंदन
कठूमर (अशोक भारद्वाज) राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यशाला में पूरे राजस्थान में प्रथम आने के बाद नर्सिंग ऑफिसर कुलदीप पांडे अपने कार्यस्थान सामूदायिक स्वा. केन्द्र भुसावर पहुंचने पर चिकित्सा अधिकारियों की मौजूदगी में स्टाफ कर्मचारियों ने माला पहनाकर साफा बंधन कर भव्य स्वागत सम्मान किया और प्रतीक चिन्ह देकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की इस दौरान कुलदीप पांडे ने कहा की रोगी को प्रभु जी मानकर उसकी सेवा करना है ही मेरा ध्येय है। जिसकी सेवा के लिए मैं हमेशा तैयार रहता हूं।
इस मौके पर शेखचन्द चौधरी प्रभारी इनडोर, विजय सिंह चौधरी ब्लॉकअध्यक्ष आरआरएनएयू ब्लॉक भुसावर,ललित शर्मा,अनुराग शर्मा,परविन्दर, चन्द्रशेखर शर्मा, रविन्दर,यशपाल,नरेश कोली, नरेस जाटव, श्यामवीर सिंह,लैव इन्चार्ज, सुनील पाण्डेय, वरूण पाण्डेय, सुशील धाकड़, अनिल सोनी, दीपक शर्मा सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।