गढ़ीसवाईराम की श्मशान भूमि में जागरूक युवाओं ने लगाए 11 छायादार पेड
रैणी (अलवर / महेश चन्द मीना) अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र के गढ़ीसवाईराम कस्बे के समाज कल्याण छात्रावास के पास बनी शमशान भूमि में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कस्बे के जागरूक युवाओं ने 11 छायादार पौधे लगाकर इनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली।
समाजसेवी रामराज मीणा ने बताया कि इन 11 पौधों में पीपल है , बरगद , नीम , गूलर , शीशम , करंज आदि के छायादार पौधे लगाए गए हैं तथा सभी युवा साथियों को हर वर्ष सार्वजनिक जगह एक पौधा लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया है समाजसेवी मीणा ने बताया कि पेड़ लगाना युवाओं के लिए प्रेरणादायक कदम है इसलिए हर युवा को अपने जन्मदिन पर , साल गिरह पर भी एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए । इस दौरान विक्की शर्मा , रामराज मीणा , जितेंद्र बंसल , रिंकू सोनी, राजेश साहू, कमलेश मीणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

