विधायक जनसुनवाई केंद्र पर पार्टी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ भाजपा की बैठक का आयोजन

Jul 20, 2025 - 12:55
 0
विधायक जनसुनवाई केंद्र पर पार्टी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ भाजपा की बैठक का आयोजन

रामगढ़ (अलवर/ राधेश्याम गेरा) भाजपा कार्यकर्ताओं को सहकारिता क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाने को लेकर रामगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं और सहकारिता से जुड़े लोगों का विधायक सुखवंत की मौजूदगी में बैठक का हुआ आयोजन । बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आने का प्रोग्राम था लेकिन वह बैठक में नहीं आ सके।

रामगढ़ कस्बे के विधायक जनसुनवाई केंद्र पर आज विधायक सुखवंत सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत में सहकारी समितियां गठित की जानी है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को भूमिका निभाते हुए जंहा समिति गठित की जानी है वंहा समिति गठित कराने में और जंहा समितियों का संचालन हो रहा है वंहा स्वयं भी सदस्य बने और साथ ही अपने अधिक से अधिक सदस्य बनाने में सहयोग दें । जिससे कि अपने क्षेत्र के किसानों और आमजन को अपने ही गांव में अपनी उपज भंडारण और बेचने की सुविधा के साथ ही सस्ती दरों पर ऋण मिल सके। वर्तमान में प्रदेश सरकार किसानों को बिना जमीन गिरवी रखे बिना ब्याज पर एक वर्ष के लिए पचास हजार रुपए तक ऋण दे रही है। साथ ही अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रत्येक बूथ पर पचास पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया और स्वयं ने भी वृक्षारोपण किया।

साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि  बड़े से लेकर छोटे स्तर तक के कार्यकर्ता राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुन समस्या समाधान में सहयोग करें। कार्य करता और पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि आप जो भी जनहित का कार्य करते हैं उसे पार्टी द्वारा बनाए गए एप पर अपलोड करें।
क्योंकि भाजपा में वंशवाद को बढ़ावा ना देते हुए सक्रिय सदस्य को आगे आने का अवसर प्रदान किया जाता है।
आज की इस बैठक के दौरान विधायक सुखवंत सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, जिला पार्षद एवं जिला मंत्री गगनदीप सिंह, महामंत्री नरेश गोयल, ऋषिराज शर्मा देशराज खरेरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सैनी, दिनेश यादव,शशीकांत शर्मा,पूर्व सरपंच कृष्ण यादव, पूर्व सरपंच देवेन्द्र दत्ता सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................