अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निर्देशानुसार भाजपा की बैठक का भीम चेतवाल की अध्यक्षता मे किया गया आयोजन
रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
नोगांवा (छगन चेतीवाल) अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निर्देशानुसार भाजपा की बैठक का आयोजन रिया गार्डन नौगांवा मे मंडल अध्यक्ष भीम चेतवाल की अध्यक्षता मे किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मा भारती, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रजवल्लित कर की गई। कार्यक्रम के. मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह रहे। सभी अथितियों के नौगावा मंडल की तरफ से पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
विधायक सुखवंत सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि सोच है कि सहकारिता समिति हर बड़े गाँव एवं ग्राम पंचायत पर खुले जिससे सभी ग्राम वासियों को इसका लाभ मिले। सहकारिता समिति के गठन को लेकर नौगावा ने बैठक का आयोजित की गई। साथ ही हरियालो राजस्थान एवं एक पेड़ माँ के नाम मुहिम के तहत मंडल अध्यक्ष के जन्मदिवस पर पौधारोपण किया गया। बैठक में मुख्य भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हरीश यादव व जिला मंत्री कमल भादवा, नरेश गोयल देशराज खरेरा पवन जैन, शिवलाल पटेल, गुलशन आहुजा कैलाश शर्मा,निर्मल जांगिड़,भगत सांवरिया,राजेश राठी, राजेंद्र सैनी,चरणजीत सिंह, प्रवेश गुर्जर, छिंदर पाल, शिवलाल, सुभाष, चंद्रपोष राजपूत, रामदयाल, पूर्व अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी, सहकारिता से जुड़े हुए सभी पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे