सेवा भारती के बाल संस्कार केंद्र का किया शुभारंभ

Jul 20, 2025 - 13:55
 0
सेवा भारती के बाल संस्कार केंद्र का किया शुभारंभ

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के गुणावती क्षेत्र की सांसी बस्ती में रविवार को सेवा भारती समिति डीडवाना द्वारा बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया गया। गुणावती चारभुजा मंदिर के पुजारी देवेश स्वामी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नगर सेवा प्रमुख श्याम रांकावत ने कहा कि सेवा भारती जो बालक शिक्षा से वंचित है ऐसे बालक व बालिकाओं को शिक्षा से जोड़कर आगे बढ़ाने का कार्य करती है और हिंदू समाज को एकजुट करने का कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि जो अपने समाज में संस्कार विलुप्त होने के कगार में है उन समाज को संस्कार से जोड़कर कार्य करने का काम करती है और सेवा भारती शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, सामाजिक, स्वावलंबन का भी कार्य करती रहती है। इस अवसर पर सेवा भारती मकराना खण्ड सेवा प्रमुख बालमुकुंद मून्दङा, विहिप प्रखंड अध्यक्ष मकराना श्याम सुन्दर जोशी, डीडवाना जिला पूर्णकालिक सोमनाथ, बस्ती में प्रकल्प शिक्षका रेशमा सांसी, गुणावती सांसी बस्ती के जोगाराम सांसी, किशन सांसी, राहुल सांसी सहित मातृ शक्ति उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................