शिव मंदिर में गूंजे भोले के जयकारे, 700 सीढ़िया चढ़ने के बाद होते हैं भोलेनाथ के दर्शन
मुंडावर (देवराज मीणा) सोडावास के समीप शामदा गाँव का शिव मंदिर सावन मास में शिवधाम बन जाता है। रोजाना हजारों की तादाद में श्रद्धालु बाबा की 700 सीढ़ियों पर चढ़कर दर्शन करते हैं।
सावन मास में प्रतिदिन यहां जलधारा, भजन कीर्तन सहित धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। रोजाना मंदिर परिसर शिव के जयकारों से गूंजायमान रहता है। इस अवसर पर रंग बिरंगी रोशनी व फूल मालाओं से मंदिर को रोजाना सजाया जाता है। शिव भक्त भोले के जलाभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हैं।

