बानसूर के क्यारा में भगवान शिव के तीसरे विशाल भंडारे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ग्रामीणों ने लिया भंडारे प्रसादी का आनंद
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) हाजीपुर ग्राम पंचायत के गांव क्यारा में भगवान शिव के मंदिर में तीसरे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक का ग्रामीणों द्वारा साफा बांधकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्य रुक्मणी कौशिक का शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। भंडारी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक ने महिलाओं से मोबाइल से दूरी बनाने की अपील करते हुए कहा कि आजकल ग्रामीण बच्चियों एवं महिलाओं में भी रील बनाने की आदत लगी हुई है।
जिससे बचें और अपने बच्चों को भी मोबाइल से दूर रखें तथा अच्छे संस्कार प्रदान करने का आग्रह किया। हमारे परिवेश में संस्कृति सद्भावना आपसी मेलजोल की दिन प्रतिदिन कमी आ रही है क्योंकि बच्चियों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं को मोबाइल जैसी गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया है उसी में अपने कीमती समय को व्यर्थ गवा रहे हैं। समय की महत्ता को पहचाने आपसी भाईचारे एवं संस्कारों को अपनी आने वाली पीढ़ी के जीवन में संचरण करें। भंडारे में आसपास के दर्जनों गांव के लोगों द्वारा भोजन प्रसादी ग्रहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया गया। इस दौरान बनवारी लाल शर्मा, हनुमान शर्मा, कालूराम शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, रोहिताश शर्मा, युवा दल = कमल शर्मा, अक्षय शर्मा, अमित शर्मा, सोनू शर्मा, सुमित शर्मा, जशराम शर्मा श्रीराम शर्मा, किशन यादव, प्रहलाद शर्मा, सन्नी शर्मा, रामजीलाल मासी, सावन शर्मा का इस मौके पर रामपुर मंडल के उपाध्यक्ष मनोनित होने पर स्वागत किया गया, मंच संचालन प्रधानाचार्य प्रकाश यादव ने किया।

