बारिश के कारण 65 आंगनबाड़ी केंद्रों को किया अन्यत्र शिफ्ट

Jul 28, 2025 - 14:22
 0
बारिश के कारण 65 आंगनबाड़ी केंद्रों को किया अन्यत्र शिफ्ट

कोटपूतली–बहरोड़, (भारत कुमार शर्मा) बारिश के मौसम में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी के निर्देशानुसार विभागों द्वारा नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। 

उप निदेशक आईसीडीएस सतपाल यादव ने बताया कि जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एहतियातन जिले के 65 आंगनबाड़ी केंद्रों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया है। जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को सर्वे के माध्यम से जर्जर व असुरक्षित भवनों की सूची तैयार कर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए हैं. आदेशों की अनुपालना में समस्त एसडीएम एवं जिला व उपखंड स्तरीय अधिकारी फील्ड विजिट कर असुरक्षित भवनों को चिन्हित कर रहे हैं.

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................