अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा - विधायक देवी सिंह शेखावत

Jul 28, 2025 - 14:23
 0
अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा - विधायक देवी सिंह शेखावत

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) नारायणपुर  उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरकड़ी कलां के ग्राम लादूवास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के क्रमोन्नत होने के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत उपस्थित रहे।समारोह में सबसे पहले झालावाड़ स्कूल हादसे में दिवंगत हुए बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित जनसमूह ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायक देवीसिंह शेखावत ने विधिवत फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर नवक्रमोन्नत विद्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह क्रमोन्नयन ग्रामीणों की लंबे समय से की जा रही मांग और विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।उन्होंने विद्यालय को उच्च माध्यमिक स्तर तक क्रमोन्नत किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया। साथ ही आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय को उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत किए जाने पर खुशी व्यक्त की और विधायक का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................