सरकारी शिक्षक से मारपीट कर राजकार्य में बाधा डालने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर कैलाश चंद विश्नोई आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर दिगंत आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैर जयनारायण मीना आरपीएस, उपपुलिस अधीक्षक वृत भुसावर धर्मेंद्र शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत उ.नि.द्वारा कार्यवाही की गई। दिनांक 25.7.2025 को सरकारी शिक्षक विजय सिंह पुत्र गौरे सिंह उम्र 54 साल जाति गुर्जर निवासी सीता थाना वैर जिला भरतपुर हाल कार्यरत हैड मास्टर पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सीता थाना वैर जिला भरतपुर ने थाना पर राजकार्य करते समय अपने साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा धारा 189(2)121(1)132 बीएनएस में दर्ज कराया था।जिस पर थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत उ.नि. मय टीम प्रकरण के नामजद आरोपी वीरेंद्र पुत्र रोशन जाति गुर्जर उम्र 26 साल निवासी रायपुर थाना वैर जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में गिरफ्तारशुदा मुल्जिम से अनुसंधान जारी है।
गठित टीम
1.नरेन्द्र सिंह राजावत उ.नि.थानाधिकारी थाना वैर जिला भरतपुर
2.बत्तूसिंह एएसआई थाना वैर जिला भरतपुर
3.पवन कुमार कानि.2036 थाना वैर जिला भरतपुर
4.बाबूलाल कानि.414 थाना वैर जिला भरतपुर