10वीं बोर्ड परीक्षा में राजगढ़ फिर रहा अव्वल। बच्चो की यह है सफलता का राज

Jun 3, 2023 - 19:56
 0
10वीं बोर्ड परीक्षा में राजगढ़ फिर रहा अव्वल। बच्चो की यह है सफलता का राज

राजगढ़,अलवर (महेन्द्र अवस्थी)

राजगढ़ शहर के रामावाला कुआँ के रहने वाली एडवोकेट अल्का सैनी के पुत्र  मनन कटारिया ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं के परिणाम में 94.17% हासिल किए है। वहीं कस्बे की वार्ड नं 20 की पार्षद सुनीता प्रजापत की भतीजी आंधवाडी निवासी निशा प्रजापत नें दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96.33 प्रतिशत वही दूसरी ओर जियोन पब्लिक स्कूल के भारत शर्मा 96.33 व पंकज सैनी 93.17 हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरान्वित किया है। परीक्षा परिणाम के बाद सभी बच्चो के परिवार में खुशी की आलम है। वहीं उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने टीचर्स को दिया है। इसके साथ ही मनन, निशा, भारत व पंकज ने अपनी मेहनत को लेकर सुबह जल्दी उठकर निश्चित टाइम टेबल के अनुसार सब्जेक्ट को कंप्लीट करना व एकाग्रचित्त होकर नियमित 5-6 घण्टे अध्ययन करना बताया। बच्चो ने बताया कि माता-पिता का मोरल सपोर्ट होना बहुत जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने अपने साथियों से अपने शिक्षक पर भरोसा रखने व उनके मार्ग दर्शन में अध्ययन करने को प्रेरित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................