ग्रामीणों ने की स्वास्थ्य केंद्र की सफाई , समय पर नहीं हो पा रही स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुरा की देखभाल और साफ़ सफाई
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के पृथ्वीपपुरा ग्राम में आयुष्मान आरोग्य विद्या मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर परिसर में हरियालो राजस्थान व एक पेड माँ के नाम पर वृक्षारोपण किया प्रशासन तुलसीदास नावलिया ने बताया कि ग्राम पंचायत पृथ्वीपुरा में अब तक 3208 पेड लगा चुकी है ।
वहीं अधिकारियों एवं अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के चलते हुए अस्पताल परिसर में बड़े - बड़े झाड़, घास और रोखड़े के पेड़ काफ़ी तादात में खड़े हुए थे और हॉस्पिटल की छत पर पानी भरा था जिससे नीचे के कमरों में काफ़ी सीलन आ रही थी सफ़ाई कर्मचारीयों द्वारा समय पर नियमित सफाई नहीं हो रही थी। नावलिया ने बताया कि पीएचसी पृथ्वीपुरा की ऐसी ही हालत रही तो भवन को जर्जर बनने में समय भी लगेगा। गुरुवार को गांव के कुछ समाज सेवी रामपाल सैनी, नत्थूराम सैनी, परमी जोगी, रामपाल सैनी, मंगू मीणा, गिर्राज मीणा, महेंद्र मीणा, बिल्लू वाल्मीक , रामकरण मीणा, जस्सू जोगी, किशनलाल सैनी, बालकिशन शर्मा, देवाशीष गुप्ता ने श्रमदान किया। और पीएचसी पृथ्वीपुरा के स्टाफ को चेतावनी दी कि सरकार उनको सफाई के पैसे देती है लेकिन इसकी सफाई नहीं करवाते और पीएचसी भवन परिसर को साफ़ सुथरा क्यो नहीं रखने पर खूब लताड़ लगाई।