अधूरी सड़क ग्रामीणों को आवागमन में हो रही भारी परेशानियां
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के पुराना राजगढ़ से कलेशान मार्ग के मध्य अधूरे सड़क कार्य के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महेन्द्र उषाहरा सहित अनेक ग्रामीणों ने बताया कि पुराना राजगढ़ से कलेशान गांव के मध्य करीब पांच वर्ष पहले सीसी रोड बनाया था, लेकिन आगे सीसी रोड नहीं बनाए जाने के कारण उषाहरा का बास कलेशान में रास्ता कच्चा है। इस कारण बारिश का पानी जमा होने के साथ कीचड़ एकत्रित हो जाता है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। गुरुवार को भी विधुत विभाग की गाड़ी फंस गई। जिसे दूसरे टैम्पू की सहायता से निकाला गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुराना राजगढ़ से कलेशान के मध्य अधूरे सीसी रोड़ को बनाने की मांग की है।