कठूमर के दो विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को बताए अधिकार

वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों एवं एलजीबीटीक्यू समुदाय के कानूनी अधिकारों की दी जानकारी, साइबर अपराधों के प्रति भी किया जागरूक

Nov 2, 2026 - 18:40
Nov 2, 2026 - 18:42
 0
कठूमर के दो विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को बताए अधिकार

कठूमर  (दिनेश लेखी)  तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के तत्वावधान में अध्यक्ष एवं अपर जिला न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया के निर्देशानुसार कठूमर ब्लॉक के दो विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को विभिन्न कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई।
शिव सीनियर सेकेंडरी स्कूल अर्रुवा में पैरा लीगल वॉलंटियर अनुजा शर्मा ने शिविर के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा नालसा की बच्चों के लिए बाल कानूनी योजना-2024 के अंतर्गत बालकों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ पीड़ित प्रतिकर योजना, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, मध्यस्थता एवं लोक अदालत के महत्व के बारे में भी बताया।
इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तुसारी में पैरा लीगल वॉलंटियर वीरेन्द्र शर्मा ने एलजीबीटीक्यू समुदाय के व्यक्तियों के अधिकारों, उनके विधिक संरक्षण एवं उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों, उनसे बचाव एवं सतर्कता बरतने के उपायों के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम में शिव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार शर्मा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तुसारी के प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर की सचिव रुचि शर्मा ने बताया कि समिति की ओर से आमजन एवं विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क विधिक सहायता एवं न्याय संबंधी योजनाओं की जानकारी पहुंच सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है