बराई माता मंदिर की एक गुंबद भरभरा कर ढही हादसा होते होते टला

Jul 31, 2025 - 14:19
 0
बराई माता मंदिर की एक गुंबद भरभरा कर ढही हादसा होते होते टला

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़-माचाडी सड़क मार्ग के मध्य स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन बराई माता के मंदिर का एक गुम्बद भारी बरसात के चलते गिर गया।

गुंबद के गिरने की सूचना पर  रैणी एसडीएम हरकेश मीना, तहसीलदार कैलाश मेहरा, नायब तहसीलदार, पटवारी सहित अन्य मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने निरीक्षण कर जेसीबी की सहायता से सड़क से मलबे को हटवाया। जबकि इस मंदिर का निर्माण महाराजा जयसिंह के समय किया गया था। यह मंदिर करीब सात सौ वर्ष पुराना बताया जाता है। इस मंदिर के निर्माण कार्य के लिए पुरातत्व विभाग द्वारा बजट जारी किए हुए काफी समय हो गया। लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण निर्माण कार्य समय पर पूरा नही किया गया। जिससे मंदिर की एक गुंबद बरसात के कारण गिर कर धाराशाही हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन व पुरातत्व विभाग से जमीनी स्तर से लेकर ऊपर तक नव निर्माण की मांग की है। बाराही माता मंदिर के चार गुंबद है। जिनमें से एक गुंबद में गिर गया है। गनीमत ये रही है की गुम्बद गिरने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................