अवैध खनन रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन

खनन, पुलिस, परिवहन व वन विभाग आपसी समन्वय से अवैध खनन की रोकथाम के लिए सजगता से कार्य करें- जिला कलक्टर *अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस विभाग तत्पर, समन्वय और कड़ी चौकसी कर लगाएंगे लगाम- जिला पुलिस अधीक्षक

Jul 31, 2025 - 14:34
 0
अवैध खनन रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन


कोटपूतली-बहरोड़ (भारत कुमार शर्मा) 31 जुलाई   जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में अवैध खनन की रोकथाम के संबंध में जिला स्तरीय खनीज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया. इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई भी मौजूद रहे। 

जिला कलक्टर ने जिले में अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही करवाकर अवैध खनन/निर्गमन पर सतत् निगरानी रखते हुए लिप्त लोगों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए. उन्होंने यह भी कहा कि अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई के लिए आकस्मिक संयुक्त अभियान चलाया जाए.  उन्होंने कहा कि  जिला प्रशासन, पुलिस, वन, परिवहन और खनन विभाग को आपसी समन्वय बनाकर काम करना होगा, ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लग सके. उन्होंने कहा कि नियमानुसार जुर्माना लगाकर अवैध खनन में संलिप्त वाहनों व मशीनरी को ज़ब्त करें। 

जिला कलेक्टर ने नियमानुसार पट्टाधारियों द्वारा खनन कार्य करने और पर्यावरण संतुलन हेतु अधिकाधिक पौधारोपण करने को कहा. इस दौरान उन्होंने समिति सदस्यों एवं खनन पट्टा धारियों की व्यावहारिक समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण करने को कहा साथ ही बैठक में उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार व आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। 

जिला पुलिस अधीक्षक ने संभावित अवैध खनन क्षेत्र में तैनात बॉर्डर होम गार्ड को चौकस निगरानी हेतु पाबंद करने को कहा, साथ ही संयुक्त दल गठित कर नियमित मॉनिटरिंग करने, अवैध खनन में लिप्त वाहनों को सीज करने के लिए सक्रिय कार्यवाही करने को कहा. उन्होंने संभावित अवैध खनन क्षेत्र बानसूर, नारायणपुर, भुरी भड़ाज, बुचारा क्षेत्र बजरी, रेत व पत्थर के अवैध खनन को रोकने के लिए समन्वय से कार्य करने एवं ओवरलोडिंग वाहनों पर निगरानी सख्त करने के लिए डिकोय भेजकर बेवरेज (तुलायत्रों) की भी समय-समय पर जांच करने को कहा। 

इस दौरान सहायक खनि अभियंता, खान एवं भू-विज्ञान विभाग, कोटपूतली (सदस्य सचिव)  अमीचंद दुहारिया ने विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाहियों एवं कार्ययोजना के बारे में बताया । 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, समिति सदस्य दीप सिंह शेखावत, मोहन सिंह शेखावत,  शंकर स्वामी डीटीओ सुनील सैनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................