त्योहार सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, हरसोली व मुंडावर में लिए मसालों के सैंपल

Aug 4, 2025 - 13:29
Aug 4, 2025 - 15:27
 0
त्योहार सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, हरसोली व मुंडावर में लिए मसालों के सैंपल

खैरथल-तिजारा 
        जिला कलेक्टर किशोर कुमार के दिशा-निर्देश में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हरसोली और मुंडावर कस्बों में खाद्य पदार्थों की जांच की।
          खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि त्योहार के सीजन को देखते हुए विभागीय टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से मसालों के नमूने लिए। हरसोली में आशीष कूलवाल पुत्र पवन कुमार गुप्ता, मैसर्स शुभम मसाला उद्योग, जयपुर से लाल मिर्च पाउडर (शुभम मसाला) और धनिया पाउडर (शुभम मसाला) के सैंपल लिए गए। वहीं, मुंडावर में महिपाल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, मैसर्स यादव किराना स्टोर से हल्दी पाउडर का सैंपल लिया गया।
विभाग द्वारा लिए गए सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों को खुले मसाले और खुला तेल नहीं बेचने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही त्योहार के मद्देनजर प्रतिष्ठानों पर विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................