Rajasthan Assembly Elections 2023: जिल में 7.52 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Nov 8, 2023 - 18:28
 0
Rajasthan Assembly Elections 2023: जिल में 7.52 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

खैरथल (हीरालाल भूरानी) विधानसभा आम चुनाव, 2023 में जिले के 7 लाख 52 हजार 188 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें तिजारा के 2 लाख 60 हजार 509, किशनगढ़ बास के 2 लाख 54 हजार 345 तथा मुंडावर के 2 लाख 37 हजार 334 मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए जिले में जिले में 749 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। इनमें 5 सहायक मतदान केन्द्र शामिल हैं।

जिला कलक्टर हनुमान मल ढाका ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव, 2023 में विधानसभा क्षेत्र तिजारा मे एक लाख 38 हजार 223 पुरूष व एक लाख 22 हजार 286 महिला मतदाता, किशनगढ़ बास में एक लाख 33 हजार 410 पुरूष, एक लाख 20 हजार 934 महिला व एक ट्रांसजेंडर तथा मुंडावर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 24 हजार 276 पुरूष, एक लाख 13 हजार 57 महिला व एक ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए तिजारा में 256 मतदान केंद्र व 4 सहायक मतदान केंद्र, किशनगढ़ बास में 251 मतदान केंद्र व एक सहायक मतदान केंद्र तथा मुंडावर विधानसभा क्षेत्र में 237 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में आठ-आठ महिला व युवा प्रबंधित मतदान केंद्र है इस प्रकार कुल तीनों विधानसभा क्षेत्र में 24 महिला प्रबंधित मतदान केंद्र, 24 युवा प्रबंधित मतदान केंद्र व तीन विशेष योग्यजन प्रबंधित मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जिले में 80 वर्ष से अधिक 15293 व 9382 विशेष योग्यजन मतदाता 

जिला कलेक्टर श्री ढाका ने बताया कि जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के 15 हजार 293 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल है। इनमें तिजारा विधानसभा क्षेत्र के 4 हजार 571, किशनगढ़ बास के 5 हजार 64 तथा मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के 5 हजार 658 मतदाता शामिल हैं। इसी तरह जिले में 9 हजार 382 विशेष योग्यजन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। इनमें तिजारा विधानसभा क्षेत्र में 3 हजार 94, किशनगढ़ बास में 3 हजार 21 तथा मुंडावर में 3 हजार 267  मतदाता शामिल हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................