मेनार में कृषि विभाग द्वारा एकदिवसीय महिला प्रशिक्षण व प्रश्नोतरी कार्यक्रम संपन्न

Aug 6, 2025 - 12:44
 0
मेनार में कृषि विभाग द्वारा एकदिवसीय महिला प्रशिक्षण व प्रश्नोतरी कार्यक्रम संपन्न

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) जिले के वल्लभनगर उपखण्ड के मेनार गांव के पंचायत सभागार भवन में कृषि विभाग द्वारा एकदिवसीय महिला प्रशिक्षण व प्रश्नोतरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और सवाल भी पुंछे गए सही जवाब देने वाली तीन महिलाओं को उत्साहवर्धन हेतु पारितोषिंत दिया गया। कृषि विभाग के मेनार के कृषि पर्यवेक्षक रामावतार बंजारा ने कृषि विभाग की योजनाएं जैसे तारबंदी, कृषि यंत्र,पाइपलाइन पर छूट, फार्म पॉन्ड, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, फवारा, मिनी फवारा, बगीचा पोली हाउस, जैविक खेती आदि के जानकारी दी। पशुपालन के अधिकारियों ने पशुओं की देखभाल, पशुओं मे होने वाली बीमारियों की रोकथाम की जानकारी दी, एलडीसी विक्रम सिंह ने हरी खाद के महत्व पर प्रकाश डाला। कृषक महिलाओं ने वक्ताओं को रुचि पूर्वक सुना बाद में प्रश्नोत्तरी करवाई जिसमें प्रथम कविता देवी मेनारिया, द्वितीय तारा देवी व तृतीय ईन्द्रा मेघवाल रही,जिन्हे कृषि विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता गोविन्द ्र उदावत, लोकेश मेनारिया,झमक लाल प्रजापत,कृषि विभाग,पशुपालन विभाग व पंचायती राज के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................