ग्रामीण नागरिकों की कुश्ती दंगल पहली पसन्द, आखिरी कुश्ती बराबर पर छुटी

धरसौनी में कुश्ती दंगल , पहलवानों ने दिखाए दावपेच

Aug 18, 2025 - 13:21
 0
ग्रामीण नागरिकों की कुश्ती दंगल पहली पसन्द, आखिरी कुश्ती बराबर पर छुटी

हलैना, (विष्णु मित्तल) ग्राम पंचायत,कुश्ती दंगल मेला कमेटी एवं गांव के लोगों की ओर से गांव धरसौनी में ग्राम पंचायत के सरपचं प्रशासक रोहित सिंह की अध्यक्षता एवं बेहतरीन जाट समाज वैर-भुसावर के अध्यक्षत कप्तान सिंह घाटरी व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजाराम भूतौली के मुख्य आतिथ्य तथा पंचायत समिति सदस्य धीर सिंह जटवलाई,पूर्व जिला परिषद सदस्य ईश्वर सिंह,नगर पालिका नदबई के पार्षद राजन सिंह,ग्राम उसेर के किसान नेता सुमरन सिंह, अजीतनगर के सरपचं प्रतिनिधी मोहन सिंह डागुर,शिक्षाविद्व प्रेम सिंह बांसी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य तेज सिंह हिसामडा विशिष्ठ अतिथि रहे। वक्ताओं ने कहा कि मेले भले ही प्रेम की भावना और भाई-चारा के प्रतीक है,लेकिन प्राचीन समय से कुश्ती दंगल ग्रामीण नागरिकों की पहली पसन्द है,जो आज भी कायम है। उन्होने कहा कि भले ही 90 प्रतिशत से अधिक लोग पहलवानी नही करते हो,लेकिन कुश्ती दंगल देखने को दूर-दराज तक पहुंच कर पहवानों का मनोबल बढाते है। हमे कुश्ती दंगल और पहलवानी के शौक को बढावा देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर आधुनिक सुविधायुक्त अखाडा अवश्य होना चाहिए, जिससे युवा पहलवानी कर सके और देश-विदेश में पहलवानी के क्षेत्र में गांव और देश का नाम रोशन कर सके। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मण्डल बल्लभगढ के पूर्व अध्यक्ष पदम सिंह मोरदा, समाजसेवी लाल सिंह, अशोक सरपचं, भामाशाह सोनू मूडिया साद, किसान नेता बदन सिंह, सुल्तान सिंह शाहपुर, पूर्व सरपचं पूरन सिंह, दलवीर सिंह मास्टर,प्रेम सिंह मास्टर, दलवीर सिंह सलेमपुर कलां, हरभजन तरगमां, वी.पी. ठेकेदार, शेर सिंह धरसौनी, हरप्रसाद धरसौनी आदि ने स्पेशल कुश्तियां कराई और पहलवानों का सम्मान किया। 
- नवाज अली और हरेन्द्र सिंह रहे सयुक्त विजेता
ग्राम पंचायत धरसौनी के सरपचं प्रशासक रोहित सिंह एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह सरपचं ने बताया कि कुश्ती दंगल में आखिरी कुश्ती और 11 हजार की नगदी का मुकाबला पंजाब राज्य के निवासी नवाज अली पहलवान एवं नत्थन अखाडा बयाना राजस्थान के मध्य हुआ,जो मुकाबला दस मिनिट चला,जिस मुकाबले में दो पहलवान बराबर रहे,कमेटी के धरसौनी खिताब और आखिरी कुश्ती का नवाज अली एवं हरेन्द्र सिंह को संयुक्त विजेता घोषित कर 55-55 सौ रूपए की नगदी प्रदान की। द्वितीय मुकाबला डीग निवासी शेर सिंह एवं बयाना निवासी रन्जीत सिंह के मध्य हुआ,जो मुकाबला बराबर रहा,दोनो पहलवानों को श्री सत्यले बाबा खिताब का संयुक्त विजेता घोषित किया गया। डीग जिले के गांव साबौरा निवासी निवासी महिला पहलवान सोनम फौजदार ने 11-11 रूपए की कुश्ती जीती। इन कुश्तियों के अलावा 51-51 सौ रूपए की चार,41-41 सौ रूपए की दो,31-31 सौ रूपए की पांच,21-21 सौ रूपए की आठ,15-15 सौ रूपए की छह,11-11 सौ रूपए की 15 कुश्तियां हुई साथ ही 11 रूपए से 1 हजार रूपए तक की 25 कुश्तियां हुई और बाल पहलवानों की भी कुश्तियां कराई गई। बेहतरीन जाट समाज वैर-भुसावर,उद्योगपति कप्तान सिंह,ईश्वर सिंह,सोनू मूडिया साद,सियाराम सरपचं,शेर सिंह धरसौनी,प्रेम सिंह बांसी,धीर सिंह जटवलाई,राजन पार्षद आदि ने स्पेशल कुश्तियां कराई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................