राउमावि माढौनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Aug 21, 2025 - 14:37
 0
राउमावि माढौनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माढौनी में गुरूवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुतोष गुप्ता द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को कानूनी संबंधी, विधि का सही पालन, निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी प्रक्रिया, बाल विवाह अभिशाप एवं उसके दुष्परिणाम, पोक्सो अधिनियम, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना, 2024 योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों का हेल्पलाईन नं. 1098, नालसा के टोल-फ्री राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाईन नं. 15100 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

उन्होंने महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013, विधिक सहायता, नालसा थीम सॉन्ग, साइबर क्राइम, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, महिला सशक्तिकरण, बिना लाइसेन्स वाहन न चलाना, टैªफिक नियम, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के बारे में बताया एवं उनकी समस्याओं का निराकरण किया।
शिविर का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका अमिता शर्मा द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जय सिंह द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं  का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................