जवाहर नवोदय विद्यालय छौंकरवाडा में कक्षा 6 में आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त

Aug 21, 2025 - 14:35
 0
जवाहर नवोदय विद्यालय छौंकरवाडा में कक्षा 6 में आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जवाहर नवोदय विद्यालय छौंकरवाडा में 2026 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। 
प्राचार्य एबी सक्सेना ने बताया कि वर्तमान सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के मध्य है। ऐसे विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र नवोदय विद्यालय समिति की बेवसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/en/Admission-JNVST-Class पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बेवसाइट पर आवेदन पत्र अपलोड करने की अन्तिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................