अन्त्येष्टि अनुदान योजना- स्वयंसेवी संस्थाओं का किया जायेगा चयन

Aug 21, 2025 - 14:39
Aug 21, 2025 - 14:41
 0
अन्त्येष्टि अनुदान योजना- स्वयंसेवी संस्थाओं का किया जायेगा चयन
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा लावारिस अथवा निराश्रित मृतक का सम्मान एवं विधि-विधान से अतिंम संस्कार हो सके इसके लिए अन्त्येष्टि अनुदान योजना शुरू की गई है। योजना के संचालन हेतु स्वयंसेवी संस्थाओं का चयन किया जाएगा।
संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि लावारिस अथवा निराश्रित हालात में मृत्यु हो जाती है, तब उसका अंतिम संस्कार करने वाला कोई व्यक्ति नहीं होता है। ऐसे लावारिस अथवा निराश्रित मृतक का भी सम्मान एवं विधिविधान पूर्वक अंतिम संस्कार हो सके इसके लिए अन्त्येष्टि अनुदान योजना शुरू की गई है।
उन्होंने बताया कि अन्त्येष्टि अनुदान योजना के कार्य चयनित स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा किये जाने हेतु प्रस्ताव प्राप्त करने अभिरूचि की अभिव्यक्ति 1 सितम्बर तक आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवी संस्थाओं के चयन हेतु मापदण्डानुसार स्वयंसेवी संस्था सोसायटी एक्ट में पंजीकृत हो, संस्था का निराश्रित व बेसहारा व्यक्तियों के कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत हो अथवा पूर्व का अनुभव हो। संस्था की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ हो और संस्था को पूर्व में किसी भी प्रकार से दण्डित अथवा ब्लैक लिस्टेड नही किया गया हो। उन्होंने बताया कि संस्था अपने स्तर पर लावारिस अथवा निराश्रित मृतक का पूर्ण विधि-विधान से तत्काल अपने स्तर पर अन्तिम संस्कार करने एवं इस योजना के तहत निर्धारित राशि का पुनर्भरण राज्य सरकार से प्राप्त करने पर सहमत हो। इच्छुक स्वयंसेवी संस्थाऐं अपने प्रस्ताव 1 सितम्बर तक संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कलैक्ट्रेट के कमरा नम्बर 31 में जमा करा सकती हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................